वाराणसी पुलिस कमिश्नर की चौक पुलिस ने धर दबोचा महिला चेन स्नेचर को, छिनी गई चेन हुई बरामद

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर की चौक पुलिस ने एक महिला चेन स्नेचर को मौके पर चेन छीन के भागते हुवे जनता के सहयोग से गिरफ्तार कर उसके द्वारा छिनी गई चैन बरामद कर लिया है। छीनी गई चैन की बाज़ार कीमत सवा लाख रूपये के लगभग बताई जा रही है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुवे आज महिला चेन स्नेचर को अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार महिला ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम आजमगढ़ जनपद निवासिनी पूजा बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं की चेन लूट कर फरार हो जाती है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीकृत करके आरोपी अभियुक्ता पर विधिक कार्यवाही करते हुवे अदालत में पेश किया जहा से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में चर्चा-ए-आम है।











