सराहनीय कदम : नगर निगम द्वारा यातायात पुलिस को दी गई हाई विजिबिलिटी जैकेट

समीर मिश्रा
कानपुर। सर्दी में जब मौसम कोहरा और धुंध से भरा होता है ऐसे में पुलिस कठिन ड्यूटी और भी कठिन हो जाती है क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी यातायात पुलिस को होती है। इस परेशानी को समझते हुए नगर निगम द्वारा पुलिस को हाई विजिबिलिटी जैकेट सुपुर्द की गई है।

इस दौरान बीबीजीटीएस मूर्ती, पुलिस उपायुक्त पश्चिम, शिवाजी शुक्ला अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, मृगांक शेखर पाठक सहायक पुलिस आयुक्त छावनी, निशांक शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त सीसामऊ, सुरेन्द्र यादव सहायक पुलिस आयुक्त यातायात आदि मौजूद रहे।











