अनूठी रिंग सेरेमनी: दो महिला डाक्टर बनेगी एक दुसरे की जीवन साथी

तारिक खान
डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर में एक अनोखी रिंग सेरेमनी का मामला सामने आया है जहा दो महिला चिकित्सको ने एक दुसरे को अपना जीवन साथी चुना है। देश में समलैंगिक विवाह का शायद यह अब तक का सबसे बड़ा मामला है। दोनों अपनी शादी गोवा में करने की तैयारियों में जुटी हुई है।

सुरभि मित्रा ने कहा, ‘मेरे परिवार में सेक्स को लेकर विचारों या समलैंगिक रिश्तों को लेकर कभी कोई विरोध नहीं रहा। असल में मैंने जब मेरे माता पिता को बताया कि वे खुश हुए। मैं एक मनोचिकित्सक हूं और मेरे ऐसे रिश्ते को लेकर कई लोग सवाल उठाते हैं। वे सवाल इसलिए उठाते हैं, क्योंकि वे अपने रुख के बारे में कोई राय नहीं जता पाते हैं।











