उत्तर प्रदेश सियासी रण: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, कहा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था होगी बहाल, कर चुके है पहले भी 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा

ए0 जावेद
डेस्क। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है और इसको लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो में यश भारती सम्मान को शामिल किया जाएगा और हमारी सरकार आने पर फिर से यश भारती सम्मान को शुरू करेंगे। इसी के साथ जिला स्तर पर नगर भारती सम्मान भी शुरु किए जाएंगे। समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, नौकरी और योजगारों का सृजन करने वाले कारोबिरायों, डॉक्टर, इंजीनियर आदि लोगों को भी राज्य और नगर स्तर पर यह सम्मान पत्र दिए जाएंगे।
अखिलेश यादव रोजाना एक घोषणा कर रहे हैं और इससे पहले उन्होंने बुधवार को जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 हजार रुपये सालाना की समाजवादी पेंशन देने की घोषणा की थी। इसके अलावा अखिलेश यादव सपा की सरकार बनने पर 300 युनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा भी कर चुके हैं।











