घर पर रहकर करे पढ़ाई, अभी नही खुल रहे है उत्तर प्रदेश में स्कूल-कालेज, 30 जनवरी तक बंद रहेगे स्कूल

ए जावेद/ शाहीन बनारसी
डेस्क। सभी स्कूल कालेज अभी नही खुल रहे है। अभी आप सभी घरो पर रहकर ही पढ़ाई करे। नया आदेश जारी हुआ है जिसके तहत 30 जनवरी तक सभी स्कूल कालेज बंद रहेगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी किया है। इससे पहले 23 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई थीं। आपको बता दें कि यूपी में कोरोना का तेजी से प्रसार हो रहा है। ऐसे में कोरोना को कम करने के लिए निर्णय लिया गया है।

शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की समीक्षा के लिये हुई बैठक में सभी जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर हालात का जायजा लेते हुये शक्षिण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया। अवस्थी ने स्पष्ट किया कि इस दौरान शक्षिण संस्थाओं में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।











