टाटमिल चौराहा हादसा अपडेट : मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किया चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, चालक सतेंद्र गिरफ्तार

मो0 कुमेल
कानपुर। मृतको के परिजनों के तहरीर पर रविवार देर रात को टाटमिल चौराहे पर अनियंत्रित हुई इलेक्ट्रॉनिक बस के चालक के खिलाफ थाना रेलबाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के थोड़ी देर बाद ही चालक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ व अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।

इसके बाद सोमवार सुबह मृतकों के परिजनों की तहरीर पर थाना रेलबाजार पुलिस ने इन धाराओं को 302 भादवि में परिवर्तित कर दिया है। पुलिस घटना के सम्बंध में आरोपी चालक से पूछताछ करते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है।











