देखे वायरल विडियो: बच्चो के झगड़े में दबंग युवक ने किया किशोर की बेरहम पिटाई, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, मामला बलिया के उभाव थाना क्षेत्र का

शिवम राय
बलिया। बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र के एक गाँव में बच्चो के मामूली झगड़े में एक युवक के द्वारा एक बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आज जमकर वायरल हो रहा है। विडियो में एक युवक के द्वारा घूंसों से एक महज़ 15 साल के किशोर की बेरहमी से पिटाई किया जा रहा है। सम्बन्धित वीडियो बलिया जनपद के उभाव थाना क्षेत्र स्थित सासना बहादुरपुर का बताया जा रहा है।
वायरल होते विडियो के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम सासना बहादुरपुर में दो बच्चो के बीच खेलने के दरमियान आपसी विवाद हो गया था। इस दरमियान गाव का एक दबंग युवक जयशंकर मौर्या आता है और विवाद करने वाले एक बच्चे की जमकर लात घुसो से बेरहमी से पिटाई करने लग जाता है। ग्राम में मौजूद कुछ महिलाओं ने किसी प्रकार उस बच्चे को जयशंकर मौर्या के चंगुल से छुड्वाया। प्रकरण में पुलिस को किसी पक्ष द्वारा समाचार लिखे जाने तक सुचना नही दिया गया है। मार खाने वाले किशोर आकाश ठाकुर दलित समुदाय से सम्बधित बताया जा रहा है।












