बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा एस्टेरॉयड आज रात करीब 3 बजे गुजरेगा पृथ्वी के करीब से

तारिक खान
डेस्क. आज रात करीब 3 बजे एक बड़े आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। आकार में दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी बड़ा यह एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 19 लाख किलोमीटर दूरी से गुजरेगा, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 5 गुना है।

नेशनल एयरोनॉटिकल एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा ने 7482 (1994 PC1) नामक इस एस्टेरॉयड की लंबाई करीब 1 किलोमीटर यानी 3280 फीट बताई है। हालांकि नासा के मुताबिक, इससे धरती को कम खतरा है। लेकिन अगर एस्टेरॉयड अपना रास्ता बदल लेता है तो पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और भारी तबाही मच सकती है। पहली बार साल इस एस्टेरॉयड की खोज साल 1994 में की गई थी।











