रायबरेली शराब काण्ड: मरने वालो की संख्या पहुची 10, आबकारी और पुलिस विभाग को मिला कर कुल 9 हुवे निलम्बित

आदिल अहमद
रायबरेली: रायबरेली जनपद के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में ज़हरीली शराब कांड में अब मृतकों की संख्या 10 पहुच गई है। वही प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुवे आबकारी और पुलिस विभाग के मिलाकर कुल 9 कर्मचारियों/अधिकारियो को सस्पेंड कर दिया गया है। अभी भी इस हादसे में 15 लोगो का इलाज चल रहा है। आबकारी विभाग के अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रायबरेली और आसपास के जिलों में सिर्फ टेट्रा पैक देशी शराब की बिक्री की जाएगी।

सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हमारी ओर से विस्तृत और गहन जांच जारी है और असली दोषियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। अवैध / नकली “विंडीज” ब्रांड की देशी शराब के स्रोत की जांच की जा रही है।











