राष्ट्रवादी क्रांति मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विवेकानन्द जयंती

ए0 जावेद
वाराणसी। आज बुद्धवार को स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर राष्ट्रवादी क्रांति मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व पुस्तकालय मंत्री काशी विद्यापीठ अमित यादव द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनके आदर्शों के बारे में बताया।












