लखनऊ-आगरा एक्सपेस वे पर दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

आदिल अहमद
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। घटना सुबह करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है। हादसे में बस पर सवार 3 लोगो की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

हादसे में कई बराती घायल हो गए। करीब 8 लोग गंभीर रुप से घायल है जो मेडिकल कालेज तिर्वा भेजे गए है। 3 घायलों की मेडिकल कालेज में ही मौके पर मौत हो गई है। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे रहे। थाना प्रभारी ने अभी तक 3 बरातियो के मौत की पुष्टि की है।











