लगातार भाजपा को कई झटका देने वाली सपा को आज लग सकता है बड़ा झटका

तारिक़ खान
डेस्क। सियासत में चल रहे दल बदल में कई मंत्री और विधायक सपा में शामिल हुए है। लगातार सपा ने भाजपा को कई बड़ा झटका दिया है, जिससे सियासत में भूचाल मचा हुआ है। स्वामी प्रसाद मौर्य से लेकर माधुरी वर्मा जैसे कई बड़े नेताओं ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थामा लिया है। वही इस बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि भाजपा को झटका देने वाले सपा को आज बड़ा झटका मिल सकता है।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने 2017 का चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था, लेकिन वो हार गईं थीं। अब ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा भी अपर्णा यादव को लखनऊ के कैंट विधानसभा से अपना उम्मीदवार बना सकती हैं। अभी तक भारतीय जनता पार्टी और अपर्णा यादव की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।











