अज्ञात कारणों से गड़ही में गिरकर युवक की हुई मौत, पुलिस जुटी जाँच में

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया) उभाँव थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर के सटे सोनाडीह रेलवे लाइन किनारे गहरे पानी के गड़ही में रविवार की देर शाम करीब 8 बजे एक व्यक्ति गिरा मिला जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सीयर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल मौके पर पहुंच और उस व्यक्ति को गहरे पानी के गड़ही में बाहर निकलवाकर सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल कराया।












