उन्नाव: 3 युवको की सड़क हादसे में हुई मौत, नहीं हुई 2 युवक की पहचान, तफ्तीश में जुटी पुलिस

मो0 कुमेल
डेस्क। बाइक सवार 3 युवक की सड़क सड़क हादसे में मौत हो गई है जिसमे से 2 युवको की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताते चले कि पुरवा- उन्नाव मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनो युवको की मौत हो गई है जिसमे से 2 की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ।

कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक मृतक की पहचान अजगैन थाना क्षेत्र के मुंडेरा डहरौली निवासी नीरज (30) पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। अन्य की पहचान की कोशिश की जा रही है।











