कानपुर: कल रात से लापता युवक की गला घोट कर निर्मम हत्या, घर के पीछे मिला शव

आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सजारी गाँव निवासी सर्वेश राजपूत का शव आज बरामद होने के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। शव देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की गला घोट कर निर्मम हत्या किया गया है। शव मिलने की सुचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन में जुटी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस को सर्वेश के गले में नाखून के निशान मिले हैं। अनुमान है कि उनकी गला दबाकर हुई है। पुलिस सर्वेश की फोन कॉल डिटेल से सुराग लगाने में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











