कोरोना के बाद महाराष्ट्र में अब बर्ड फ्लू की बढ़ी आशंका

मो0 कुमेल
डेस्क। कोरोना संक्रमण के बाद अब महाराष्ट्र में अब बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ने लगी है। इसकी वजह है कि महाराष्ट्र के ठाणे में 100 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई। जिसने जिला प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से जिले में फिर से बर्ल्ड फ्लू की आशंका गहराने लगी है। ऐसे में यहां 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के आदेश दिए गए हैं।












