तहसील क्षेत्र के 24 से अधिक गावो में की गई वैक्सीनेशन की व्यवस्था

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। तहसील क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में मंगलवार को वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ0 तनवीर आज़म का कहना है कि इस दौरान 15 वर्ष के ऊपर के किशोर सीएचसी सीयर के अलावा अन्य 26 केंद्रों पर भी अपना वैक्सीन का डोज ले सकते हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सीएचसी सीयर के अलावा 27 अन्य केन्द्रों पर भी वैक्सीनेशन के लिए कोवैक्सीन का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही 15 वर्ष से उपर के छात्र/छात्राओं के साथ ही अन्य किशोर अपना पहला या दूसरा डोज ले सकते हैं।
अधीक्षक के अनुसार सीएचसी सीयर के अलावा इन गांवों/ केंद्रों पर मंगलवार को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसमें छिटकियां, पतनारी, शेखपुर, शाहकुण्डैल, ककरासो, गौरीताल घोसा, महुआतर, इंदौली, चरौंवा कुर्मीफरा, गोविंदपुर, नरला, सैदपुरा, सिधौली, नरपतपुर, रौसड़ा, लोहटा, भुआरी, भुजैनी, तेनुआ, शब्दलपुर, शाहपुर आफगां, अवायां, सोनाडीह भीटा, सगहापुर, अटवां इंदिरानगर व वीआरसी सीयर शामिल है।











