नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद बीएमसी स्थाई समिति के अध्यक्ष शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर आयकर का छापा

शाहीन बनारसी
डेस्क. महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद अब आयकर विभाग ने मुंबई में आज शुक्रवार को शिवसेना के व BMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के परिसरों पर छापेमारी किया हैं। जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है।

जाधव के घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा उन पर फर्जी कंपनियों के जरिए वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगा रही है। बीते दिन जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के खिलाफ ईडी कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।











