लखीमपुर खीरी कांड में मंत्री आशीष मिश्रा टेनी के पुत्र को मिली हाईकोर्ट से ज़मानत

फारुख हुसैन
लखनऊ। लखीमपुर हिंसा कांड में नामज़द आरोपी मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को आज हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है। आशीष लखीमपुर में किसानों को थार से रौंदने के मामले में मुख्य आरोपी था। बताते चले कि लखीमपुर में 3 अक्टूबर (रविवार) को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था।

कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत 14 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। एसआईटी की अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए एफआईआर में धाराएं बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।











