वाराणसी दक्षिणी से बसपा प्रत्याशी होंगे दिनेश कसौधन, कैंट से मिला कौशिक कुमार को टिकट

शाहीन बनारसी
डेस्क। बहुजन समाज पार्टी ने आज 7वे चरण के मतदान हेतु प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया है। इस लिस्ट में बहुप्रतीक्षित वाराणसी दक्षिणी सीट से दिनेश कसौधन को प्रत्याशी बनाया गया है।

बताते चले कि वाराणसी दक्षिणी सीट से सत्तारूढ़ दल भाजपा ने मंत्री नीलकंठ तिवारी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वही सपा ने मृत्युंजय महादेव मंदिर के महंत परिवार से सम्बन्धित किशन दीक्षित को टिकट दिया है। कांग्रेस में सभी विरोधो के बाद मुदिता कपूर को टिकट दिया है। वही आम आदमी पार्टी ने दो बार के पार्षद अजीत सिंह पर दाव लगाया है। इसके बाद से वाराणसी दक्षिणी सीट पर लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है।











