वाराणसी: सफाईकर्मी को चंदा मांगने के विवाद में मारा चाक़ू, बचाव करने आई पत्नी भी हुई घायल

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित सत्संगनगर कांशी राम आवास में ख़राब सबमर्सिबल पम्प को बनवाने के उतरने वाले चंदे ने आज हिंसक रूप को अख्तियार कर लिया और चंदा मांगने के दरमियान हुवे विवाद में एक सफाईकर्मी की हत्या कर दिया गया जबकि उसकी पत्नी को बुरी तरह चाक़ू मार कर घायल कर दिया गया है।

इसके बाद आरोपी ने घर के बाहर ही राजाबाबू पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने आई मृतक की पत्नी रूबी को भी उसने चाकू से वार कर घायल कर दिया। रूबी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। सारनाथ थाने की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।











