शर्मसार इंसानियत: कलयुगी बेटे ने 80 साल की बुज़ुर्ग माँ को पीट-पीट कर किया हत्या

जीशान अली
बांदा। कलयुग में कुछ भी हो सकता है ऐसा आपने सुना होगा। मगर एक बेटा अपनी बुज़ुर्ग माँ की हत्या कर सकता है, ये सोच कर ही रूह काँप उठती है। जिन वालिदैन ने लाख परेशानियों के बावजूद भी अपने बच्चो के एक मुस्कराहट पर सब कुछ अपना न्योछावर कर दिया हो, वही बच्चे बड़े होकर ज़मीन के टुकड़े की खातिर माँ बाप का क़त्ल तक कर दे तो इसको घोर कलयुग ही कहा जायेगा।

छोटे बेटे का पक्ष लेने पर भड़के बड़े पुत्र ने पीटकर मां को मौत की घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। एसपी अभिनंदन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।











