शामली पहुचे किसान नेता राकेश टिकैत हुवे भाजपा पर हमलावर, बोले योगी साहब ठण्ड करवा दे और बिजली के रेट कम कर दे, तब जाकर गर्मी ठंडी होगी

आफताब फारुकी
डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 300 सीट जीतने के दावे के साथ शामली आने वाले है। शामली में योगी आदित्यनाथ के दौरे से ठीक पहले किसान नेता राकेश टिकैत आज शामली पहुचे और भाजपा सरकार पर जमकर तंज़ कसा। उन्होंने कहा कि सीएम किसानो से बात नही कर रहे है। किसानो को सीएम योगी से काफी उम्मीदे है। भाजपा सरकार के नुमाइंदों को गांव-गांव पहुंचकर किसानों से बात करनी चाहिए।

राकेश टिकैत ने कहा कि लगातार भाजपा सरकार हरियाणा सरकार से तुलना करती है। हरियाणा में बिजली के बिल कम हैं तो यूपी सरकार भी हरियाणा की तर्ज पर यूपी के किसानों के लिए बिजली रेट में कटौती करें। हरियाणा सरकार की तर्ज पर ही किसानों को सम्मान दें।











