शिवसेना के संजय राऊत का बड़ा आरोप, केंद्रीय जाँच एजेंसियों के माध्यम से शिवसेना नेताओं पर बनाया जा रहा है दबाव, किया जा रहा है परेशान

तारिक खान
मुम्बई। शिवसेना नेता संजय राऊत ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का प्रयोग कर शिवसेना के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसिया हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। ये सब कुछ महाराष्ट्र सरकार को गिराने की गरज से किया जा रहा है।

संजय राउत ने आगे कहा कि ठाकरे परिवार पर अलीबाग में 19 बंगले बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। मैं सभी पत्रकारों को इन बंगलों पर पिकनिक के लिए ले जाऊंगा, अगर वहां पर बंगले नहीं मिले तो जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं उन्हें उनकी सही जगह दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना किसी से डरती नहीं है। जो लोग इस समय हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं उनसे साल 2024 के बाद निपटा जाएगा।











