हिजाब पर कंगना के बयान का दिया शबाना आज़मी ने संजीदगी के साथ ज़बरदस्त जवाब

तारिक़ खान
डेस्क। हिजाब विवाद पर अब फ़िल्मी शख्सियतो ने भी अपने रुख रखने शुरू कर दिए है। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने की कोशिश करने वाली कंगना के हिजाब से सम्बन्धित बयान पर अब शबाना आज़मी ने उनको ज़बरदस्त जवाब दिया है। कंगना ने कहा था अगर हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाओ। कंगना के इस बयान पर अब शबाना आजमी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कंगना रणौत ने लिखा था, ‘अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का ना पहनकर दिखाओ।।। खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखें।’ जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था- मैं कभी हिजाब के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी उस पर कायम हूं, साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या यही उनकी “मर्दानगी” है। अफसोस की बात है।










