हिजाब विवाद पहुचा बिहार: यूको बैंक की शाखा में पैसे निकालने गई युवती से बैंककर्मियों ने हिजाब उतारने पर ही पैसे देने को कहा, सियासी हडकम्प के बाद बैंक मैनेजर ने पेश किया सफाई

गोपाल जी
पटना। कर्नाटक से उठा हिजाब विवाद अब बिहार तक पहुच गया है। बिहार के बेगूसराय शहर के मंसूरचक थाना क्षेत्र में बैंक कर्मियों ने हिजाब पहनकर पहुंची युवती को पैसे देने से मना कर दिया। युवती का आरोप है कि उन्होंने उसे हिजाब उतारने को कहा। मामला यूको बैंक की मंसूरचक का है। युवती का आरोप है कि वहां बैंक कर्मियों ने हिजाब का हवाला देते हुए उसके ट्रांजेक्शन को रोक दिया। कैशियर ने कहा कि आप हिजाब उतारिए फिर आपको पैसे मिलेंगे।

वहीं जब विवाद बढ़ने लगा तो अब बैंक मैनेजर ने सामने आकर सफाई दे रहे है कि आखिर कैशियर ने क्यों हिजाब उतारने को कहा। ब्रांच मैनेजर ने कहा कि कैशियर को हस्ताक्षर में गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके चलते उसने महिला को पहचान के लिए अपना चेहरा दिखाने को कहा। हमें हिजाब से कोई समस्या नहीं है।











