उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मऊ सदर से अब्बास अंसारी, मुहमदाबाद से मन्नू अंसारी, ज़हुराबाद से ओमप्रकाश राजभर आगे, अब्दुल्लाह आज़म और आज़म खान भारी मतों से चल रहे आगे

टीम PNN24 न्यूज़
डेस्क: 5 राज्यों में हुवे विधानसभा चुनावों के परिणामो का आज दिन है। उत्तर प्रदेश की 403 सीट, पंजाब की 117 सीट, उत्तराखंड की 70 सीट, गोवा की 40 सीट तथा मणिपुर की 60 सीट पर मतगणना का कार्य जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए। इस दरमियान 403 सीट के रुझानो में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

गाजीपुर की जहूराबाद सीट जहा से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर चुनाव लड़ रहे है की मतदान पर 17 राउंड पुरे होने के बाद सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर 58529, भाजपा 36503 और बसपा 29174 मत पाई है। इस सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर 22026 वोटों से आगे है। वही मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से 2016 मतों से सपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी से आगे चल रहे है।
सबसे बड़ी जीत भले भाजपा नोयडा में हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। मगर अब्दुल्लाह आज़म 20 हज़ार से अधिक मतो से आगे चल रहे है। जबकि आज़म खान भी अपनी जीत की राह सुनिश्चित कर चुके है और 50 हज़ार से अधिक मतो से आगे चल रहे है। सिराथू में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 3 हज़ार वोटो से पीछे चल रहे है।











