गोला से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्जनों यात्री हुए घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में शाहजहांपुर से गोला जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आनन-फानन में यात्रियों को बस से निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बस में सवार यात्रियों को बामुश्किल बाहर निकाला जिसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से बस में सवार लगभग 25 घायल यात्रियों को मोहम्मदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने 10 यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल शाहजहांपुर और लखीमपुर कर दिया। वही बस में सवार यात्री शाहजहांपुर गोला हरियाणा व मोहम्मदी के बर्बर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।











