गौरीफंटा पुलिस ने चोरी की बाइकों सहित दो ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते जिले के इंडो नेपाल सीमा के कोतवाली गौरीफंटा के उप निरीक्षक प्रभात कुमार गुप्ता नेहा अपने हमराहियों के साथ गश्त के दौरान क्षेत्र के ही बनगवा के सरकारी विद्यालय के नजदीक से दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया।












