टला हादसा: चकेरी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय रनवे पर फिसला विमान, सभी सुरक्षित

मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक विमान लैंडिंग के समय फिसल गया। यह विमान तटरक्षक दल का था। विमान फिसलने से उसमें आग लग गई। हालांकि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। मंगलवार को हुए हादसे का वीडियो वायरल हो गया है।

हादसे का वीडियो भी आ गया है, जिसमें विमान रनवे पर कुछ दूर तक चलकर अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ कुछ दूर चलकर एक लोहे के स्टेंट से टकराकर रुक गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











