तमकुहीराज विधानसभा के पिपरा घाट पर मतदान का हुआ बहिष्कार, ग्रामीण बोले-पुल नहीं तो वोट नहीं

अजीत कुमार/तौसीफ अहमद
डेस्क। कुशीनगर जिले की तमकुहीराज विधानसभा के पिपरा घाट बूथ संख्या 320, 321, 322 पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। मतदाताओं का कहना कि पिपरा गोला घाट पर पक्का पुल निर्माण अब नहीं हो पाया है।

हालांकि एडीएम देवीदयाल वर्मा और एएसपी रितेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हो गए।











