तेलंगाना: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 की जलकर हुई मौत

तारिक़ खान
डेस्क। आज बुद्धवार को तेलंगाना के हैदराबाद में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना घटित हुई है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद में लकड़ी के गोदाम में आग लगने से 11 लोगो की जलकर मौत हो गई है। वहीं इस घटना में एक शख्स जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी मजदूर पहली मंजिल पर सो रहे थे। मृतकों के परिवार से स्थानीय प्रशासन संपर्क करने की कोशिश में लगा हुआ है, ताकि उनके शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाए। प्रशासन घटना के कारणों की भी जांच कर रहा है।











