देवरिया में कैश वैन लूटने का प्रयास हुआ असफल, सिक्योरिटी गार्ड की गोली से एक बदमाश घायल बदमाश की गोली से कम्पनी का एक कर्मचारी घायल

मुकेश यादव
देवरिया: देवरिया के कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाजी गली के निकट आज सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे बदमाशों ने पैसे लेकर बैंक जा रहे एक कंपनी की वैन लूटने का प्रयास किया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में कंपनी का एक कर्मचारी और एक बदमाश भी घायल हो गया। फरार दो अन्य बदमाशो की पुलिस तलाश कर रही है।

बैग छीनने का प्रभुनाथ ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे पिस्टल से पेट में गोली मार दिया। जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। यह देख सीएमएस कंपनी में गार्ड योगेन्द्र तिवारी बदमाशों से उलझने लगा और जब एक बदमाश ने योगेंद्र तिवारी पर पिस्टल ताना तो गार्ड ने अपनी दो नाली बंदूक से एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। अपने साथी को घायल देख अन्य बदमाश फरार हो गए। जबकि गोली से घायल बदमाश शिवम सिंह निवासी भदिला दोयम थाना मदनपुर को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद घायल कस्टोडियन व बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस फरार दो बदमाशो की सरगर्मी से तलाश कर रही है।











