धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी (पलिया)। हिंदुओ का प्रमुख महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। वहीं पलिया सहित पूरे लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को धूमधाम व श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया है।

शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर में बुधवार सुबह 4:00 बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नज़र आई। इसके अलावा दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने पवित्र नदियों से लाए गए जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर घंटा, घड़ियाल और शंख ध्वनि और हर-हर महादेव, बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। वही इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर लगातार स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।











