बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के अखोप नहर के समीप दो बाइक की टक्कर में महिला समेत दो लोग 2 घायल हो गए। दोनों बाइक टूटकर चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां राजकुमार का दाहिना पैर पूरी तरह से फैक्चर हो गया है।
तो वही उसकी चाची फूलमती देवी का मामूली चोट लगा है चोटिल के चचेरे भाई राजेश कुमार जयसवाल ने मंगलवार को उभाँव पुलिस को एक लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि राजकुमार जयसवाल अपनी चाची फूलमती देवी को बिल्थरारोड से अपने घर गोविंदपुर जा रहा था कि अखोप नहर के समीप तेज रफ्तार आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गये। तो वही दुसरा बाईक सवार यह देख बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..