महाराष्ट्र: मोबाइल तोड़े जाने से नाराज़ किशोर ने किया मजदुर की हत्या

तारिक़ खान
डेस्क। मोबाइल तोड़े जाने से एक किशोर ने मजदुर की कथित तौर पर हत्या कर दिया। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है जहाँ मोबाइल तोड़ने से नाराज़ किशोर ने मजदुर की हत्या कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के को बुधवार देर रात हुई घटना के बाद हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपने पैतृक गांव में रिश्तेदारों को फोन करने के लिये लड़के से उसका मोबाइल फोन मांगा था। लेकिन लड़के द्वारा फोन न दिये जाने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद कुमार ने लड़के के मोबाइल फोन से कॉल की और बाद में जमीन पर मार कर डिवाइस को तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कुमार और आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के रहने वाले थे।











