यूपी विधानसभा चुनाव: भाजपा के बस्ते पर सुभासपा नेता ने पोस्टर और झंडे फाड़े, बलिया में कई जगह मतदान का बहिष्कार

अनिल कुमार
बलिया। यूपी में हों एवाले विधानसभा चुनाव का आज छठवे चरण का चुनाव हो रहा है। इसी क्रम में कई जगहों पर ईवीएम ख़राब होने तथा बहिष्कार जैसी खबरे सामने आ रही है। तो कही समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है कि भाजपा के लोग जबरदस्ती अपने पक्ष में मतदान करवा रहे है। वही इस बीच बलिया के बांसडीह विधानसभा के असेगा से खबर आ रही है कि भाजपा के बस्ते पर सुभासपा नेता ने पोस्टर और झंडे फाड़ दिए। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह भी मौके पर पहुंची, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया है।












