लुटेरी दुल्हन: सो रहे थे पति और परिवार वाले और नई नवेली दुल्हन नद्दी और लाखो रूपये के जेवर लेकर हुई फरार

शाहीन बनारसी
नई दिल्ली। शादी के दो दिन बाद नई नवेली दुल्हन कैश और लाखो रूपये के गहने लेकर फरार हो गई। परिवार वाले सो रहे थे और दुल्हन ने कैश और गहने लिए और भाग निकली। मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे का है जहाँ एक नई नवेली दुल्हन अपने एक रिश्तेदार के घर से 42 हजार कैश और लाखों के जेवर आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है।

दनकौर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि ललित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर रात जब परिवार के लोग सोए हुए थे। उसी दौरान दुल्हन घर से 42 हजार रुपये का कैश और लाखों के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। बुधवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो दुल्हन नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने काफी जगह तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया।
कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ है। जहां से कैश और आभूषण गायब थे, जिसके बाद परिवार के लोगों ने बुधवार को दिनभर उसकी तलाश की। लेकिन जब भी कोई सुराग नहीं चल पाया। प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











