वाराणसी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, एक महीने से था फरार

ए0 जावेद
वाराणसी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, एक महीने से था फरारवाराणसी। चेतगंज थाने में 23 फरवरी 2022 को दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने चौकाघाट लकड़ी मंडी से शनिवार की अल सुबह गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

अभियान के क्रम में थाना चेतगंज में 23 फरबरी 2022 को दर्ज हुए मुकदमा अपराध संख्या -48/2022 धारा 376/506 आईपीसी से संबंधित वांछित अभियुक्त रोशन उर्फ बंटी साह पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया हाल पता-विवेकानन्द कालोनी छोटा लालपुर थाना लालपुर-पाण्डेयपुर को पुलिस टीम द्वारा प्राइवेट बस अड्डा लकड़ी मण्डी तिराहा से आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।
उक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज परमहंस गुप्ता, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शुक्ल, कांस्टेबल मुकेश पटेल, रिक्रूटि कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव एवं रिक्रूटि कांस्टेबल नरसिंह बहादुर सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ने मुख्य भूमिका निभाई है।











