विधानसभा चुनाव: भाजपा के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं: अखिलेश यादव

संजय ठाकुर
मऊ। विधानसभा चुनाव के 6 चरण का मतदान हो चूका है। सियासी दलों की निगाहें अब सातवे चरण के चुनाव पर है। जिसके लिए सभी राजनितिक दल जी तोड़ मेहनत कर रहे है और अपनी ओर से जीत हासिल करने का भरसक प्रयास कर रहे है। इन सब के बीच एक नेता का दुसरे नेता पर तंज कसने का सिलसिला भी जारी है।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के पास वोट नहीं बचा है। उनका वोट सांड चर गए। अब पछताए क्या होत जब सांड चर गए सब वोट। भाजपा वाले अब पछता रहे हैं कि सांड हैं।











