समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लगाया आरोप, गोरखपुर विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट डालने पर बूथ पर बनाया जा रहा दबाव

संजय ठाकुर
डेस्क: समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। आरोप है कि गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 16 पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ में अंदर बैठकर मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा 317 के बूथ नंबर 33 पर ईवीएम मशीन नंबर मैच नहीं कर रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कृपा करें।











