होली के रंग में मारपीट का चढ़ा भंग, धारदार हथियार से हमले में एक व्यक्ति घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में शुक्रवार की शाम झगड़े करने की बात पूछने पर 40 वर्षीय पुरुष को नशे में धुत युवक और उसके परिजनों ने धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी सूचना घायल युवक के परिजनों द्वारा उभांव पुलिस और 112 नम्बर को दिया गया। घायल युवक का उपचार सीएचसी सीयर पर कराया गया। डॉक्टर ने उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया गया।

इसकी सूचना मिलते ही नन्दकिशोर के बच्चे और पत्नी भी आ गए, उनको भी पिट दिया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में 112 नम्बर पुलिस और उभांव थाना पर दिया गया। नन्दकिशोर को परिजन सीएचसी सीयर ले गए जहाँ उनका उपचार करने के बाद स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया गया। घायल युवक द्वारा 5 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी गयी है। किन्तु उभांव पुलिस विपक्षी से तहरीर दिलवाकर मामले के रफा दफा करने में लगी हुई है। जिससे पीड़ित को न्याय मिल पाना सम्भव नही है।











