तारिक़ आज़मी
बलिया में पेपर लीक प्रकरण में तीन बेक़सूर पत्रकार जेल में है। पुरे मुल्क के पत्रकारों में रोष है। सियासत ख़ामोशी तो नही ओढ़ सकती थी तो विपक्ष ने भी विरोध किया है। कहा जाता है कि “कलम के नोक पर नुख्ता है कोई, जो सच हो वो भला छुपता है कोई।” मगर बलिया के डीएम साहब आपने तो कलम के नोख पर पहरा ही लगाने की कोशिश कर डाली। चलिए कम से कम इससे एक फायदा तो हुआ कि बलिया के पत्रकारों में ज़बरदस्त एकता आ गई। सबके समझ में आ गया कि नम्बर तो उनका भी आयेगा।
यहाँ सच का चमकता हुआ चेहरा दिखाई देता है। जेल जाने के लिए खड़े दिग्विजय सिंह ने जमकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारे लगाये थे। जमकर वीडियो वायरल हुआ था। देश के लिए एक अजनबी सा चेहरा हिम्मत का सुपरस्टार बन गया। मगर डीएम साहब, आप इस पूरी फिल्म के किस जगह खुद को फिट मानते है खुद सोचे। पत्रकारिता के लिए एक बुरा समय चल रहा है। आपके पास कुर्सी की ताकत है हुजुर आप उस कुर्सी की ताकत का इस्तेमाल पत्रकारिता की आज़ादी को नियंत्रित होने के लिए कर सकते अहि। मगर ध्यान दे कि हम पत्रकार समाज का आइना है। समाज को हम आईना दिखाते है। आप सोचिये सिर्फ कि आप अपनी बच्चो को कौन से समाज उपहार में देना चाहते है ? आप उस समाज का निर्माण कर रहे है जहा सच पर पहरा हो। कोई बोल न सके। बोले मगर आवाज़ न निकले। कान खुले रहे मगर सुनाई कुछ न दे। आँखे बंद न करे मगर देखे कुछ न। ऐसा समाज आप अपने बच्चों को देना चाहते है क्या ? डीएम साहब आपके भी बच्चे आज नही कल बड़े होंगे। फिर वो आपसे सवाल पूछेगे कि “पापा कौन से समाज को दिया आपने? तो क्या जवाब आपका होगा।”
डीएम साहब, आपने सच को कुचलने की कोशिश किया। सच का गला दबाने की कोशिश किया। फिर भी देखे, गांधी को गोडसे की तीन गोलियां मार नही सकी और गांधी की आंधी आज भी है। कल मंगलवार को सभी तीनो पत्रकारो अजीत ओझा, मनोज गुप्ता और दिग्विजय सिंह की अदालत में पेशी हुई। बेशक जेल की सलाखे हिम्मत तोडती है। मगर गाँधी के सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़े पत्रकारों के चेहरे पर कोई भी खौफ नही था। उनकी हिम्मत नही टूटी थी। बस थोडा परेशान अपने परिवार के लिए दिखाई दिए। इन्साफ अदालत से मिलेगा इसका सभी पत्रकारों को अटूट विश्वास है। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। सच कहू आपके भी खिलाफ नारे लगे। आप तक बात तो पहुची होगी ज़रूर। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार, राजनीतिक दल, व्यपारी संगठन, पटरी दुकानदार, अधिवक्ता, कर्मचारी आदि सभी लामबंद हैं। निर्दोष पत्रकारों को रिहा करने, जिलाधिकारी और एसपी को निलंबित करने तक आंदोलन को जारी रखने का एलान कर चुके है।
हकीकत बता रहा हु कि ये उपलब्धी है दिग्विजय सिंह की इतने सालो में, ये उपलब्धि अजीत ओझा की है और ये उपलब्धि मनोज गुप्ता की है। सभी जानते है कि सच पर पहरा आपने लगाने की कोशिश किया है। मगर सच है साहब दिखाई देता है। देखिये कितने निर्भीक है पत्रकार आपके खिलाफ धरने पर बैठे है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लाल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, छात्र नेता प्रवीण सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया शशिकांत मिश्र, मधुसूदन सिंह प्रांतीय मुख्य महासचिव भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश, संदीप सौरभ, अखिलानंद तिवारी,हरिनारायण मिश्र, रजनीकांत सिंह, प्रदीप गुप्ता एडवोकेट, मंजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, मुकेश मिश्र, मनोज, अरविन्द, मुकेश यादव, संजय ठाकुर, मनोज चतुर्वेदी, अजय भारती, संजय तिवारी, दिनेश गुप्ता, नरेंद्र मिश्र,अमित वर्मा, विवेक जायसवाल, विनोद पांडेय। कितने नाम लिखू जगह कम पड़ जाएगी मगर नाम नही कम पड़ेगे। ये है उन निरीह पत्रकारों की कमाई। सभी इन बेकसूर पत्रकारों की रिहाई हेतु बैठे है। आपके निलंबन की मांग कर रहे है। कब तक सच छिपा सकते है, कब तक कलम पर पहरा लगा सकते है। पत्रकार है हम साहब, आइना समाज को दिखाते है। रुखी सुखी खाकर खुद का भले जीवन बसर करे, दुसरे को घी चुपड़ी ही खिलाते है। सच से अपना बैठाया गया पहरा उठाये साहब।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…