राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज की संपत्ति पर हुवे अवैध कब्ज़े के मामले में किया औचक स्थल निरिक्षण

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बिल्थरा रोड डिपो की कार्यशाला की भूमि पर हुए अवैध कब्जे का मामला विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में जाते ही मामला गर्म हो चुका है। इसके बाबत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिल्थरा रोड डिपो के एआरएम आरवी विश्वकर्मा व अन्य कर्मचारियों संग रविवार की प्रातः करीब 10 बजे बिल्थरारोड डिपो की कार्यशाला की भूमि का औचक निरीक्षण किया।












