रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस पाठ का हुआ आयोजन

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के बस स्टेशन रोड पर राईन मैरेज हाल के समीप मुहल्ले वासियों द्वारा रविवार को रामनवमी के अवसर पर पंडित आचार्य सन्तोष तिवारी के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रामायणी रविन्द्र कुमार की मंडली द्वारा संगीतमयी अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य नवल मद्धेशिया, मोहन सिंह वर्मा, आदित्य गुप्ता, अवधेश यादव, दिलीप मद्धेशिया आदि सहित मुहल्ले वासियो द्वारा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो ने भाग लिया।











