संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पिता का आरोप हत्या कर लटकाया गया शव

आदिल अहमद
कन्नौज। संदिग्ध अवस्था में युवक शव फंसी पर लटका मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। मामला कन्नौज जिले का है जहाँ एक युवक का शव गाव के बाहर पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में फांसी के सहारे लटका मिला। कल यानी शुक्रवार शाम से लापता युवक का शव जब पेड़ के पास से गुज़र रहे ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत युवक के परिजनों और पुलिस को सुचना दिया।

मृतक के पिता अमरसिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के भाई सुनील, अनीस, बहन पिंकी, मां लक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।











