हादसा: खड़े टैंकर में कार ने मारी टक्कर, दो की मौत

तौसीफ अहमद
कानपुर: कानपुर के निकट इटावा जनपद स्थित ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर के बीच में खड़े पौधों में पानी डाल रहे टैंकर में एक कार ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार के परखचे उड़ गये। इस टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई।

इस हादसे में घायल हुवे दोनों युवको को एम्बुलेंस से पीजीआई, सैफई भेजा गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक्सप्रेस वे चौकी इंचार्ज कुदरैल देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक परिजन पहुच चुके थे। मौत की खबर सुनकर उनका रो रो कर बुरा हाल है।











