हैदराबाद: आलिशान होटल में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस छापे में 150 गिरफ्तार

मो0 कुमेल
डेस्क: हैदराबाद में पुलिस ने रविवार को तड़के छापा मार कर एक आलीशान होटल में चल रही रेव पार्टी में मौजूद 150 लोगों को हिरासत में लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, होटल के पब में डेढ़ सौ लोग जमा थे और इनमें से कुछ ड्रग्स ले रहे थे। सूत्रों के मुताबिक पब में एक टॉलीवु़ड एक्टर, एक सिंगर और एक सीनियर आईपीएस अफसर की बेटी भी मौजूद थी।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बंजारा हिल्स थाने के एसएचओ शिवा चंद्रा के निलंबन का आदेश दिया है। इसके अलावा बंजारा हिल्स के एसीपी एम सुदर्शन को ड्यूटी में लापरवाही के लिए मेमो जारी किया गया है। उन पर पब और बार में नार्कोटिक्स का इस्तेमाल रोकने का जिम्मा है।











