ए0 जावेद/ मो0 साजिद
वाराणसी: श्रृंगार गौरी सर्वे से उपजे विवाद के बाद आज अदालत में लगातार दुसरे दिन इस प्रकरण पर ज़बरदस्त बहस जारी है। बहस के दरमियान अदालत परिसर में तीनो पक्ष के पक्षकार और अधिवक्ता उपस्थित है। बताते चले कि कल सोमवार को इस प्रकरण में मंदिर पक्ष भी “वन टाइम पार्टी” के तौर पर इस केस में शामिल हुई है। कल मंदिर पक्ष ने अदालत में अर्जी देकर बतौर वन टाइम पार्टी शामिल होने की दरखास्त किया था।
मस्जिद कमिटी के जानिब से जिरह के दरमियान बताया दावा किया है कि सर्वे कमिश्नर की निष्पक्षता सदेहास्पद है और वह बतौर एक निष्पक्ष सर्वे कमिश्नर नही बल्कि एक वादी के तरह मौके की नवय्यत को बदल कर सर्वे कर रहे है। जबकि अदालत ने सर्वे का आदेश “जो जहा है, जैसा है” के तर्ज पर सर्वे करने का हुक्म दिया था। मगर सर्वे कमिश्नर के द्वारा मौके पर मस्जिद के पश्चिम जानिब पड़े पत्थरो को उलट पलट कर खुरच कर सर्वे किया जा रहा है जो कानूनन गलत है।
अदालत में अबर्दस्त बहस समाचार लिखे जाने तक जारी है। मीडिया के कैमरों को आज अदालत की कार्यवाही से दूर रखा गया है। अदालत में सिर्फ वादी, प्रतिवादी सहित अधिवक्ताओं को जाने की ही इजाज़त है। अदलात परिसर में भारी सुरक्षाव्यवस्था कायम है। किसी भी बेवजह घूम रहे व्यक्ति को रोका और टोका जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…