Varanasi

ज्ञानवापी: गेट नम्बर 4 पर आयशा बेगम पढने लगी नमाज़, पुलिस ने लिया हिरासत में

शाहीन बनारसी

वाराणसी: ज्ञानवापी में आज जुमे की नमाज़ से पहले एक महिला आकर गेट नंबर 4 पर नमाज़ पढने लगी। नमाज़ पढ़ती महिला को देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फुल गए। महिला की नमाज़ ख़त्म होने के बाद इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने महिला सिपाहियों की मदद से नमाज़ पढ़ रही महिला को हिरासत में ले लिया है। थाने पर महिला से पूछताछ चल रही है।

प्रारंभिक रूप से मिल रहे समाचारों के अनुसार विश्वनाथ कारीडोर के गेट नम्बर चार पर उस समय हडकंप की स्थिति बन गई जब एक महिला वहा गेट पर ही जायनमाज़ बिछा कर नमाज़ अदा करने लगी। मौके पर खड़े मीडिया कर्मियों के कैमरे भी तुरंत इस बड़ी खबर को कवर करने के लिए उसके तरफ मुड गए। जब तक सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते तब तक महिला ने नमाज़ पढना शुरू कर दिया।

इस दरमियान आसपास तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुच गए। महिला द्वारा दो रकआत नमाज़ के बाद फेरे गए सलाम के उपरांत इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला से थाने में पूछताछ चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का नाम आयशा बेगम बताया जा रहा है। महिला जैतपुरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts